Latest

अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 01 अक्टूबर से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) की परास्नातक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक अक्टूबर से प्रस्तावित हैं। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मंडल के चारों जिलों (प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़) के 629 महाविद्यालयों की परीक्षा 59 केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्रों की सूची विवि प्रशासन ने जारी कर दी है। एलएलबी, बीबीए, बीसीए, बीएड, बीपीएड तथा परास्नातक पाठ्यक्रमों में एमए, एमकॉम, एमएससी, एमपीएड और एमएसडब्ल्यू (समाजकार्य) की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं पहली अक्तूबर से शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक कुलदीप सिंह की तरफ से जारी सूची के अनुसार 59 परीक्षा केंद्र और 59 नोडल केंद्र बनाए गए। प्रयागराज में सर्वाधिक 34, प्रतापगढ़ में 15, फतेहपुर में 7 और कौशांबी में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button