तीर्थ पुरोहित समाज के बच्चों को मिले निशुल्क वैदिक शिक्षा

पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जनहित त्रिवेणी संस्थान की बैठक आहूत की गई । जिसकी अध्यक्षता हेमंत पांडे चिंटू ने किया। जिसमें पंडित अंकुश शर्मा मोनू ने कहा की तीर्थ पुरोहित समाज के बालकों को निशुल्क वैदिक शिक्षा मिले । इसके लिए हम वैदिक शिक्षा दिलवाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके तहत हम बालकों को निशुल्क वैदिक शिक्षा दिलवाएंगे । जिससे तीर्थ पुरोहित समाज की जड़ मजबूत होगी और वैदिक शिक्षा का प्रचार प्रसार भी होगा । हेमंत पांडे चिंटू ने कहा निशुल्क वैदिक शिक्षा के लिए हम लोग मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से सूचना का आदान प्रदान करेंगे ।जिससे तीर्थ पुरोहित के साथ ब्राह्मणों के लड़कों को वैदिक शिक्षा निशुल्क मिल सके। इसी कड़ी में आज जनहित त्रिवेणी संस्था के पदाधिकारियों की बैठक की गई है । बैठक में शामिल होने वालों में शांतनु शर्मा अवधेश शर्मा देव भारद्वाज छोटू पांडे शुभम पांडे हर्षित भारद्वाज शुभम शुक्ला अनंत पांडे सत्येंद्र तिवारी अंकित शर्मा सुधांशु पांडे प्रणविजय सिंह ऋषभ मिश्रा निहाल पांडे आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे


