Latest

पुरे विश्व में फैली कोरोना रुपी महामारी को खत्म करने के लिए भगवान शिव की आराधना अति आवश्यक है- स्वामी महेशाश्रम

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम के तट पर अरैल में स्थित एक मात्र दण्डी स्वामी आश्रम नागेश्वर धाम में चल रहा अखंड महामृत्युंजय मंत्र का जाप एवं भगवान नागेश्वर का निरंतर महाभिषेक
श्री दण्डी स्वामी आश्रम के संस्थापक एवं अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने बताया की पुरे विश्व में फैली इस कोरोना रुपी महामारी को खत्म करने के लिए भगवान शिव का आराधना अति आवश्यक है। इसलिए सभी जनमानस को अपने जीवन में आने वाले कष्ट एवं सभी प्रकार आपदाओं से बचने के लिए भगवान शिव का आराधना पूजन एवं अभिषेक निरंतर करना चाहिए । इस लिए पुरे अधिकमास ( पुरुषोत्तम मास) भर आश्रम में भगवान नागेश्वर का नित्य महाभिषेक एवं अखंड महामृत्युंजय मंत्र का जाप एकादश वैदिक ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है । जो की पुरे अधिकमास तक चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button