Latest

पहले मैं पंडा हूं बाद में विधायक हूं- रत्नाकर मिश्रा

( सुमित पांडे ) विंध्याचल,मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मां विंध्यवासिनी मंदिर के छत के ऊपर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा एवं पंडा समाज के अध्यक्ष और मंत्री एवं समस्त विंध्य पंडा समाज के के साधारण सदस्य मौजूद थे और विंध्याचल के समस्त व्यक्ति मौजूद रहे । और विधायक रत्नाकर मिश्रा जी ने समस्त विंध्याचल वासियों को यह आश्वस्त किया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यह कार्य जो किया है । उसके लिए उनको साधुवाद और उन्होंने कहा यह विंध्य धाम विकास कारी डोर का जो गठन हुआ है । उसमें मंदिर के किसी भी कार्य में कोई भी बाधा नहीं उत्पन्न की जाएगी और पंडा समाज के किसी भी कार्य में व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा और ना ही किसी भी प्रकार की परेशानी की जाएगी जो जैसे चल रहा है। उससे भी अच्छी व्यवस्था रहनी चाहिए और रहेगी एक बात हमारे विधायक जी ने और कहा उन्होंने कहा की बाबा विश्वनाथ मंदिर हो चाहे मैहर देवी का मंदिर हो चाहे भारत के किसी भी मंदिर हो वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में कभी भी अधिग्रहित नहीं किया गया है और ना किया जाएगा मैं क्षेत्रीय विधायक होने के नाते मुझे इस बात की समस्त जानकारी पहले से रहती है । ऐसी मुझे कोई जानकारी नहीं है पहले मैं पंडा हूं बाद में विधायक हूं इसलिए और यह मेरी जन्मभूमि है मैं इसके साथ कभी धोखा नहीं कर सकता यह कांग्रेस की राजनीति थी। उसने सारे मंदिरों को अधिग्रहित किया था। एक बात उन्होंने और बताया और कहां की आपको जानकारी दे दो हमारे हिंदू मंदिरों को ही अधिग्रहित किया जाता है । और किसी धर्म के मंदिरों को अधिग्रहित नहीं किया जाता

। यह कानून पंडित नेहरू ने बनाया था । इसलिए आप लोग आप स्वस्थ रहें हमारे सरकार में और जब तक मैं विधायक हूं तब तक ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा । जिससे कि यहां के तीर्थ पुरोहितों को परेशानी का सामना करना पड़े।

Related Articles

Back to top button