चित्रकूट मेला क्षेत्र का आईजी व एसपी के साथ भ्रमण किया

पैनी निगाह से सकुशल सम्पन्न करायें मेला: आईजी
दीपावली पर्व पर होगा कामदगिरि का परिक्रमा हजारों भक्तों का होगा जमावड़ा
चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार ) पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण ने दीपावली अमावस्या मेला के मद्देनजर सीतापुर मेला क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शनिवार को आईजी के सत्यनारायण ने एसपी धवल जायसवाल के साथ दीपावली अमावस्या मेला के मद्देनजर सीतापुर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने रामघाट, परिक्रमा मार्ग, खोही तिराहा, रामसइया, पर्यटक तिराहा, पोद्दार इंटर कालेज में पार्किंग स्थल भी देखा। उन्होंने कहा कि दीपावली अमावस्या मेला वर्ष का सबसे बडा मेला होता है। इस मेले पर सभी लोगों की निगाहें टिकी रहती हैं। मेला को सकुशल सम्पन्न कराने को पुलिस की टीमें मुश्तैद रहें। सभी लोग पैनी निगाह रखते हुए मेला को सकुशल सम्पन्न करायें।
भ्रमण में आईजी के साथ कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह, यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव, चैकी प्रभारी सीतापुर रामवीर सिंह, पीआरओ चन्द्रमणि पाण्डेय आदि मौजूद रहे।



