Latest

अतीक के खास शूटर राशिद का बेली रोड पर आलीशान मकान को पी डी ए ने ध्वस्त किया।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में माफ़िया अतीक अहमद और उसके गुर्गों पर सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है।

प्रशासन चुन चुन कर अतीक के गुर्गों की अवैध संपत्तियों को नेस्तनाबूत कर रहा है।अतीक की अब तक 13 प्रॉपर्टी पर बुल्डोजर चल चुका है। जबकि आज उसके गुर्गे की चौथी प्रापटी को ध्वस्त किया जा चुका है।

इसी कड़ी में आज अतीक के खास शूटर राशिद का बेली रोड पर आलीशान मकान को ध्वस्त किया जा रहा है।

आरोप है की अतीक के इस गुर्गे ने राजकीय अस्थान की ज़मीन पर कब्ज़ा करके आलीशान कोठी बनाई थी। इस घर पर बुल्डोजर चलने की खबर जैसे ही फ़ैली उनके घर की महिलाएं नारेबाजी करने लगीं।

और सड़क पर धरने पर बैठ गयीं। परिवार का आरोप है कि उनका घर को जबरदस्ती गिरा कर उनको बेघर कर दिया गया। वहीं विकास प्राधिकरण के कहनां है कि इन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किया था जिसे अब वापस लिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button