LatestLatestLetestदेशदेश

CQ वायरस का खौफ, चीन के बाद भारत में भी मिले 2 केस

Coronavirus Alert । पूरी दुनिया अभी कोरोना वायरस के संकट से जूझ ही रही है और चीन से ही निकले एक और वायरस का संकट अब सताने लगा है। मंगलवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भी इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि चीन का एक और वायरस भारत में बड़ी तादाद में बीमारियां फैला सकता है और भारत से स्वास्थ्य क्षेत्र को एक बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने चेतावनी दी है कि चीन का कैट क्यू वायरस (CQ) भारत में बुखार से संबंधित कई अन्य बीमारियां फैला सकता है। आईसीएमआर ने अपने हाल ही में प्रकाशित एक शोध में दावा किया है कि मच्छर जैसे खून चूसने वाले जीवों से मनुष्यों में फैलने वाला CQ वायरस मनुष्यों में मेनेजाइटिस और बच्चों में दिमागी बुखार जैसी बीमारियां फैला सकता है। आईसीएमआर के मुताबिक यह बहुत घातक वायरस है और भारत जैसे देश में कई लोगों की जान ले सकता है।

Related Articles

Back to top button