हाथरस के दुष्कर्म मामले में कांग्रेस जनों का जिलामुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हाथरस में दलित युवती के साथ हुए दुष्कर्म कांड मुद्दे पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी की मांग की ।
अपराह्न कांग्रेसजन प्रदेश की योगी सरकार विरोधी नारे लगाते पहुचे। वे मनीषा बाल्मीकि को न्याय की मांग कर रहे थे । कांग्रेसजनों ने सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाते पूछा कि मामले में किसके दावाब में 8 दिन तक गैंग रेप की धारा नही जोड़ी गई । पीड़िता का बयान बदलने के लिए किसने दबाव बनाया। यह भी पूछा कि पीड़िता को 6 दिनो तक नार्मल वार्ड में क्यों रखा गया।
एयर एम्बुलेंस से दिल्ली क्यों नहीं भेजने की व्यवस्था की । शव को पुलिस ने अमानवीय तरीके से क्यो जलाया। इस दौरान परिजनों को हिरासत मे क्यो लिया।सीबीआई या हाई कोर्ट के जज की पीठ से जांच कराने, परिजनों को एक करोड़ रुपये धनराशि मुआवजा तथा जंगल राज को देखते प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग की।
ज़िलाध्यक्ष राम किसुन पटेल ने राज्यपाल को संबोधित इस आशय का ज्ञापन एडीएम सिटी को सौपा। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने अध्यक्षता की।
राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी,फुजैल हाशमी,डा0 पुनम सिंह, परवेज सिद्दीक़ी, अनिल पांडेय,सुरेश यादव,आर के गौतम,सुशील तिवारी,राजेश राकेश,प्रदीप द्विवेदी,गीता भारती, विकास चौरसिया आदि मौजूद थे।


