Latest
जब तक कोंरोना रहेगा मेरा बच्चा घर में रहेगा स्कूल फीस माफ करें

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश अभिभावक एकता समिति द्वारा प्रयागराज जिला अधिकारी कार्यालय पर ACM llll सुनील कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम मांग किया कि कोरोना पर विजय प्राप्त न कर ली जाय तब तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रखा जाए।
लॉक डाउन काल स्कूलों में बच्चों की फीस माफ करे । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा जब तक कोंरोना रहेगा मेरा बच्चा घर पर रहेगा ।
बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे कोंरोना के भेंट नहीं चढेंगे लॉकडाउन काल की स्कूल फीस माफ करें।
मांग पत्र सौंपने वाले अभिभावक कलावती गुप्ता, मनीष गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, रानी केसरवानी, प्रमोद मानस, बृजेश निषाद, रमेश चंद केसरी, विनय गुप्ता, सुरेश भारतीय, कृष्ण देव आर्य आदि अभिभावक उपस्थित आदि लोग उपस्थित।


