Latest

भाजपाइयों ने गांधी जयंती के अवसर पर क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थल को स्वच्छ किया 

( विनय कुमार मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के द्वारा व्याख्यानमाला सेमिनार रॉयल होटल सिविल लाइन में आयोजित की गई ।

गरीबों की बस्तियों में सेवा कार्य किया

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने महात्मा गांधी जी के जीवन वृत्त पर दर्शन डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नेतृत्व पूरे विश्व के लिए आदर्श है। और आगे उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलकर स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत ,सर्वोदय से अंत्योदय तक भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, लोकतंत्र युक्त भारत, शिक्षित भारत ,प्रशिक्षित भारत, की दिशा में कार्य कर रहे हैं
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पार्षद श्री मनोज कुशवाहा जी पूर्व उप महापौर श्री मुरारी लाल अग्रवाल श्री रणजीत सिंह श्रीमती शशि वार्ष्णेय जी एवं श्री कुंज बिहारी। गांधी जयंती के इस अवसर पर पूरे महानगर में मंडल अध्यक्षों के द्वारा नगर में स्थापित क्रांतिकारी एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं गरीबों की बस्तियों में भोजन फल मास्क हैंड सैनिटाइजर वितरित किए गए एवं सेमिनार का आयोजन किए गए । इस अवसर पर श्री गिरी बाबा श्याम चंद्र हेला राजू पाठक राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल सचिन जायसवाल पार्षद अमन वालेचा शोभिता श्रीवास्तव राजन शुक्ला विजय श्रीवास्तव अजय सिंह किशोरी लाल जायसवाल गौरव गुप्ता मनोज मिश्रा दिलीप केसरवानी अभिषेक ठाकुर विकास केसरवानी नरेंद्र जायसवाल अजय अग्रहरि मुकेश लारा श्याम प्रकाश पांडे शांतनु जायसवाल ज्ञान बाबू केसरवानी संजय कुशवाहा कौशिकी सिंह ज्ञानेंद्र मिश्रा भरत निषाद अनिल भट्ट दीनानाथ कुशवाहा प्रमोद पांडे परमानंद वर्मा रितेश केसरवानी नीरज केसरवानी प्यारे लाल जायसवाल सत्या जायसवाल आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button