काम कराने के बाद मनरेगा मजदूरों को नहीं मिला मजदूरी श्रमिकों में आक्रोश

मांडा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। क्षेत्र के महेवा कला गांव में बीते 5 महीने पहले मनरेगा के तहत कराए गए कामों का भुगतान नहीं किए जाने पर श्रमिकों में आक्रोश है।
मजदूरों ने सामूहिक शिकायत पत्र देकर एक हप्ते के अंदर भुगतान कराने की मांग की है
महेवा कलां गांव में बीते पांच महीनें पहले मनरेगा के तहत कराए गए काम की मजदूरी का भुगतान नही किए जाने से दर्जनों मनरेगा श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है।
एक हफ्ते के भीतर मजदूरी का भुगतान नही होने की स्थित में श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। महेवा कलां गांव के मनरेगा जॉबकार्ड धारक राजकुमारी देवी सुग्गी देवी केवला देवी धर्मशील देवी विट्टन रीता देवी गायत्री फूलपत्ती सुशीला देवी ललिता देवी देवराज मुनरा देवी जयदेवी पियरी देवी सहित लगभग दो दर्जन श्रमिकों ने बीडीओ मांडा को शिकायती पत्र दिया।
आरोप लगाया की ग्राम पंचायत द्वारा बीते अप्रैल व मई माह में मनरेगा के तहत श्रमिकों से चालीस से पचास दिन का काम लिया गया। जबकि पांच माह बीतने के बाद भी किए गए काम की मजदूरी उनके खाते में नही भेजी गई।
कुछ श्रमिकों के खाते में आधी अधूरी मजदूरी का भुगतान किया गया है। इसके विपरीत मौके पर एक दिन भी काम नही करने वाले जॉब कार्ड धारकों के खाते में एक एक पखवाड़े के मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है।
श्रमिकों ने बीडीओ मांडा से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मामले में खंड विकास अधिकारी मांडा राज बहादुर यादव ने कहाँ जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी




