Latest

दूषित जलापूर्ति से जल्द मिलेगी निजात

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अल्लापुर एवं न्यू सोहबतियाबाग में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर बड़ा फाल्ट सामने आया। सीमेंट की दस इंच मोटी व 20 इंच लम्बी पाइप लाइन को बदलकर लोहे का मजबूत पाइप लाइन लगाया गया।

नेता चौराहा अल्लापुर में पूरब पुलिया के नीचे सीवर लाइन डालते समय करीब दस इंच की पाइप लाइन की मरम्मत की गई थी। उसी समय सीमेंट की पाइप लाइन बदलते समय पाइप का कोना टूट गया था जिसे बदला नहीं गया था।

पाइप लाइन से गंदे पानी की आपूर्ति निरंतर हो रही थी। रविवार को इसकी जानकारी हुई। सीमेंट की दस इंच मोटी व 20 इंच लम्बी पाइप लाइन को बदलकर लोहे का मजबूत पाइप लाइन लगाया गया।

इस बड़े फाल्ट से नेता चौराहा, सर्वोदय नगर अल्लापुर, न्यू सोहबतियाबाग के हजारों लोगों को गंदे पानी और पेयजल संकट से राहत मिलेगी। पार्षद कमलेश सिंह और पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह की शिकायत पर जल संस्थान और गंगा प्रदूषण इकाई के लोग इसकी मरम्मत करा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button