प्रयागराज की बढ़ाई शान: आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी का आईआईटी में चयन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या इंटर कॉलेज ,प्रयागराज की छात्रा शिवानी केशरवानी का चयन आईआईटी में हो गया जिससे विद्यालय के अध्यापिका व छात्रों में हर्ष व्याप्त है ।
विद्यालय के प्रबंधक पंकज जायसवाल एवं प्रधानाचार्य डॉ सुधा रानी उपाध्याय ने इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिवानी हमारे विद्यालय की सबसे होनहार छात्रा थी ।
कक्षा 12 में विद्यालय में सर्वाधिक अंक भी प्राप्त किया था। बचपन से ही शिवानी को पढ़ने का बहुत शौक था। शांत स्वभाव एवं सब कुछ सीखने का जज्बा ही उसको इस मुकाम तक लाया। शिवानी की इच्छा एयरोस्पेस में जाने की है ।
अत्यंत कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए वह जीवन की इस ऊंचाई तक पहुंची है । शिवानी की शिक्षिकाएं सुधा श्रीवास्तव ,अर्चना जायसवाल, नीना प्रजापति ,आशा श्रीवास्तव, ऋतु अरोरा अनुपमा श्रीवास्तव सलोनी अग्रवाल आदि ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




