पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में ३६वे दिन सामूहिक कार्य बहिष्कार किया

( अनंत पांडे ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में ३६वे दिन सामूहिक कार्य बहिष्कार किया गया।
कल विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के साथ लखनऊ में वार्ता हुई सहमति बनने के बावजूद सरकार द्वारा लिखित पत्र में हस्ताक्षर नहीं किया गया। जिससे आंदोलन और उग्र रूप धारण कर लिया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने घोषणा किया की हमारे कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे शान्ति पूर्ण कार्यबहिष्कार को कुचलने की कोशिश की गई तो पूरे प्रदेश के सभी अधिकारी/कर्मचारी एक साथ जेल भरो आंदोलन को बाध्य होंगे।
आज के कार्यक्रम में श्री अविनाश पटेल, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री जवाहर लाल विश्वकर्मा, श्री आशीष सिंह, श्री बृजेश पांडेय,श्री अजीत पटेल, श्री बहादुर सिंह, श्री अनिल कुमार सिंह, श्री आलोक सिंह, श्री शरद श्रीवास्तव,श्री बालेश तिवारी, श्री अमर दीप सागर, श्री हर्ष गुप्ता,श्री चन्द्र शेखर आज़ाद इत्यादि समेत लगभग २५०० बिजली कर्मचारियों ने जॉर्ज टाउन में विरोध सभा में सहभागिता किए।हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को परेशान करना नहीं है। हमारी नौकरी जा रही है। इसलिए हमारा सभी उपभोक्ताओं से मीडिया के माध्यम से अपील है कि आप भी सरकार से निजीकरण रोकने में हमारी मदद करें। क्युकी प्राइवेट होने के बाद बिजली का बिल बढ़ जाएगा जिसका सीधा प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा।



