Latest

सीएमपी में ऑनलाइन जमा होगी फीस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । इविवि से संबंद्ध सीएमपी डिग्री कॉलेज में अब छात्र ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। बीए, बीएससी और बीकाम में (द्वितीय एवं तृतीय वर्ष) छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रवेश और फीस भुगतान शुरू हो गया है।

कॉलेज की वेबसाइट पर एडमिशन पोर्टल पर छात्र अपने इनरोलमेंट नंबर से लॉगइन कर अपनी फीस जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों के लिए इसमें सब्जेक्ट-च्वाइस फॉर्म भी दिया गया है।

जहां वे अपने विषय का भी चयन कर सकते हैं। ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। यह सुविधा जल्द ही परास्नातक और अन्य कोर्सेज के विद्यार्थियों के लिए भी शुरू हो जाएगी, जिससे कोरोना के दौर में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button