Latest

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा साल्वर गैंग एक परीक्षा केन्द्र पर छापेमारी के दौरान 14 गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से आयोजित ट्रिपलसी की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले बड़े गैंग का एसटीएफ ने मंगलवार को खुलासा किया।

औद्योगिक क्षेत्र स्थित चंद्रकला यूनिवर्सल प्राइवेट लिमिटेड सेंटर में छापेमारी करके वहां के मैनेजर और 13 साल्वर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मैनेजर अशोक कुमार नौटियाल और 13 सॉल्वरों में शाश्वत केसरवानी, सुनील कुमार दुबे, सुधांशु गुप्ता, मनीष चंद्र पांडेय, अमित कुमार पांडेय, प्रियांक मिश्रा, आनंद कुशवाहा, अभिषेक खेर, मुकेश तिवारी, वैभव श्रीवास्तव, हर्षवर्धन, इरशाद व संदीप तिवारी शामिल हैं।

एसटीएफ ने 26 अभ्यर्थियों को भी आरोपी बनाया है, जिसकी जगह पर सॉल्वर परीक्षा दे रहे थे। इस धरपकड़ के दौरान एसटीएफ ने 14 मोबाइल, 8 आधार कार्ड, 26 कंप्यूटर मॉनिटर, 26 सीपीयू, 26 एडमिट एडमिट कार्ड और 208630 रुपया बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ इंस्पेक्टर केसी राय और अतुल सिंह की टीम ने प्रथम तल पर बने कमरे में छापेमारी की।

वहां 26 कंप्यूटर पर 26 अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पेपर सॉल्व किया जा रहा था। 13 सॉल्वर बैठकर 26 अभ्यर्थियों को एक सॉफ्टवेयर की मदद से हल कर रहे थे।

पूछताछ में मैनेजर ने स्वीकार किया कि अभ्यर्थियों से 5000 रुपये पास कराने के नाम पर लिया गया था जिनमें 2000 से 3000 रुपया सॉल्वर को देना था।

इस प्रकरण में औद्योगिक क्षेत्र थाना में ठगी, साइबर अपराध और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button