Latest

एलबम: सजना वे सजना शीघ्र होने जा रहा रिलीज-कंचन मीणा

एलबम की मुम्बई और रायबरेली में हुई है शूटिंग

प्रयागराज से है बहुत लगाव : कंचन मीणा

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज अपनी गायकी से सभी के दिलो को  छूने वाली कंचन मीणा किसी परिचय की मोहताज नही है। बचपन से ही संगीत के प्रति समर्पण भाव ने आज उनको एक सफल सिंगर के रूप में स्थापित किया है।  राजस्थान के चित्तौरगढ़ ज़िले में जन्मी कंचन की शिक्षा दिल्ली में पूरी हुई।  वह अपनी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लखनऊ के जाने माने शास्त्रीय गायक स्वर्गीय पं गणेश प्रसाद मिश्र से प्राप्त किया। कंचन ने अपना पहला म्यूजिक एल्बम “पिया घर आयो” जो कि अल्ट्रा चैनल पर रिलीज हुआ था जिसको काफी पसंद किया गया। उसके बाद फिर “राम रतन धन पायो” ,  “बप्पा मोरिया”  आदि कई  म्यूजिक एलबम रिलीज हुए जिसको काफी पसंद किया गया। आज कंचन जी बालीवुड में एक सफल गायकी के रूप में जानी जाती है।  अपने आने वाले नए एलबम “सजना  वे सजना” के बारे में कंचन  ने बताया की इसमें उनके साथ जाने माने गायक विवेक मिश्र ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है जिसकी शूटिंग मुम्बई के अलावा रायबरेली के शिवगढ़ पैलेस में भी हुई है।  अपनी भविष्य की योजना के बारे में कंचन मीणा और विवेक  ने बताया कि उनको प्रयागराज  से काफी लगाव है। ऐसे में प्रयागराज को छोडकर कही भी जाने का मन नही होता है।  कही भी रहू या एलबम की शूटिंग करू लेकिन मन और दिल प्रयागराज में ही रहता है। प्रसिद्ध गायिका कंचन मीणा ने कहा कि वह देश के हर कोने से नए टैलेंट को इस प्लेटफॉर्म के माध्यम  से आगे लाना चाहते है जिनको आगे बढ़ने का मौका नही मिल पाता। कंचन  ने बताया कि वो अपनी इस सफलता के पीछे उनके दोनों बच्चे एवं उनके पति जो कि एक वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी हैं,जो कि वर्तमान में आई जी रेलवे के पद पर प्रयागराज में कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button