Latest

हाथरस में बलात्कारियों के समुदाय के लोग पंचायत कर रहे हैं-अनु पटेल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हाथरस की सामूहिक बलात्कार पीड़िता मनीषा बाल्मीकि को न्याय देने और बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर आज शाम दलित मजदूर संगठन ने पी डी टंडन पार्क, सिविल लाइन्स से लेकर सुभाष चौराहा तक जुलूस निकाला और सुभाष चौराहे पर सभा किया। सभा में अपनी बात रखते हुए ट्रेड यूनियन नेता अनु पटेल ने कहा कि हाथरस में बलात्कारियों के समुदाय के लोग पंचायत कर रहे हैं और पीड़ित परिवार की आवाज को दबा रहे हैं। लेकिन प्रशासन उन्हें रोकने की जगह पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को रास्ते में रोक दे रही है। दलित मजदूर संगठन, इलाहाबाद के संयोजक दिनेश ने कहा कि,” चूंकि पीड़िता दलित समुदाय की है और अपराधी मुख्यमंत्री की जाति के हैं इसलिए जानबूझकर मामले को दबाया जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश से दलित महिलाओं के साथ आये दिन बलात्कार हो रहे हैं। मगर योगी आदित्यनाथ उसे रोकने में नाकाम हैं। लेकिन दलित अब चुप रहने वाले नहीं हैं।
सभा की अध्यक्षता ट्रेड यूनियन नेता रामसागर जी ने किया। जुलूस एवं सभा में मुख्य रूप से आशीष, अनुराग, अमित आर्या, राज बाल्मीकि, छोटेलाल, हीरालाल, दिनेश, अनु पटेल, रामसागर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन दिनेश ने किया।

Related Articles

Back to top button