मनरेगा मजदूरों के मानदेय भुगतान में हेराफेरी की जांच करने बीडीओ पहुँचे मांडा महेवा कलां गांव

शनिवार को मनरेगा मजदूरों के मानदेय भुगतान में की गई हेराफेरी की जांच करने बीडीओ मांडा महेवा कलां गांव पहुँचे
बीडीओ मांडा राज बहादुर यादव ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मांडा महेवा कला गाँव में मनरेगा मजदूरों का मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत पर बीडीओ मांडा राज बहादुर यादव ने शनिवार को महेवा कलां गांव में दर्जनों मनरेगा मजदूरों के मानदेय भुगतान में की गई हेराफेरी की जांच करने बीडीओ मांडा महेवा कलां गांव पहुंचे पीएस महेवा कलां में सैकड़ो की संख्या मौजुद मनरेगाकर्मियों ने बीडीओ के सामने रोया अपना दुखड़ा,अप्रैल व मई माह में मनरेगा के तहत कराए गए कार्य की मजदूरी नही मिलने और मानदेय भुगतान हेराफेरी किए जाने का आरोप लगाया बीडीओ ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व मनरेगाकर्मियों के मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया इस दौरान सचिव फूलचंद्र यादव व ग्राम प्रधान शिवकुमार सिन्हा सहित तमाम लोग मौजुद रहे बतादें की क्षेत्र के महेवा कला गांव में बीते 5 महीने पहले मनरेगा के तहत कराए गए कामों का भुगतान नहीं किए जाने पर श्रमिकों में आक्रोश है
महेवा कलां गांव में बीते पांच महीनें पहले मनरेगा के तहत कराए गए काम की मजदूरी का भुगतान नही किए जाने से दर्जनों मनरेगा श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। एक हफ्ते के भीतर मजदूरी का भुगतान नही होने की स्थित में श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी लगभग 10 दिन बाद मांडा बीडीओ ने महेवा कलां गांव के मनरेगा कर्मियों की शिकायत पर जांच करने शनिवार को पहुंचे हालांकि बीडीओ मांडा ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कहीं है




