भाजपाइयों ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की मनाई जयंती

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा विश्विद्यालय मण्डल द्वारा आयोजित लोक नायक जय प्रकाश नारायण के जन्मजयंती के सुअवसर पर मनमोहन चौराहे पर भाजपा प्रयागराज महानगर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण लोकतंत्र के सच्चे महानायक थे।
और कांग्रेस के अत्याचारी शासन और काला कानून के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़कर संघर्ष करते हुए लोकतंत्र को जीवित किया उनका पूरा जीवन देश के गरीबों एवं लोकतंत्र के प्रति समर्पित रहा । उक्त अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवधेश चन्द्र गुप्ता ,राजेश केसरवानी रतन खरे ,चन्द्र किशोर जायसवाल सुचेत गुप्ता यश कौशल बाली श्याम प्रकाश पांडे शंकर त्रिपाठी शेखर भाई, प्रकाश भट्ट अमन कटरा अभिषेक सोनकर एवं अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।




