Latest

UP: जनपद में 16 को मिली घरौनी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बारा तहसील में लोगों ने पीएम मोदी का ऑनलाइन संबोधन सुना।

इस दौरान लाभार्थियों को घरौनी वितरित की गई। जिले के बारा तहसील बारा के 10 गांवों के 16 लाभार्थियों को रविवार को घरौनी वितरित की गई।

बारा तहसील मुख्यालय पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार भारतीय, मुख्य राजस्व अधिकारी, एसडीएम बारा गौरव रंजन श्रीवास्तव, तहसीलदार डा.विशाल कुमार शर्मा ने लाभार्थियों को घरौनी प्रदान किया।

इसके पहले समारोह में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना। पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्वामित्व योजना का रविवार को ही शुभारंभ हुआ।

जुलाई माह में ही ड्रोन से इसका सर्वे हुआ था। अगले दो दिनों में बारा तहसील के 1430 लाभार्थियों को उनके घर पर घरौनी वितरित की जाएगी।

इसके बाद इस योजना के द्वितीय चरण में जिले के 114 गांवों लगभग 10 हजार लभार्थियों को घरौनी वितरित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button