Latest

कोरोना योद्धा के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी सम्मानित किए गये

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) ।सामाजिक संस्था चेतना एक नई दृष्टि के द्वारा आयोजित कोरोना योद्धा समारोह मुट्ठीगंज में संस्था के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को उनके द्वारा कोरोना संक्रमण के दौर में आम जनों की सेवा को लेकर के स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा किआपके द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों हेतु अभिनंदन से अभिभूत हूं, और आप के सम्मान के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

अभिनंदन कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती स्वाति गुप्ता जी ने आए हुए सभी सम्मानित लोगों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषि केसरवानी, संजय गुप्ता, राजेश केसरवानी, आयुष अग्रहरि आदि संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button