Latest

दारागंज रामलीला कमेटी का मुकुट पूजन संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।  दारागंज रामलीला कमेटी के द्वारा ऐतिहासिक ,पारंपरिक, मुकुट पूजन, समारोह वैदिक तरीके से संपन्न हुआ।

प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटी  दारागंज रामलीला कमेटी द्वारा वर्तमान कोविड-19 के दिशा निर्देश के अनुसार सर्वप्रथम सिंगार भवन को सेनीटाइज कराया गया । उसके पश्चात कमेटी के पुरोहित पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी व पुजारी  संजय पाठक के द्वारा वैदिक व पारंपरिक तरीके से मंत्रोच्चार से आयोजन की शुरुआत हुई कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ कमेटी के मुख्य यजमान के रूप में कमेटी के पात्र उनके मुकुट ,अस्त्र-शस्त्र वस्त्र ,पर पूजन अर्चन किया। लीला संयोजक, रमेश कुमार मिश्रा ने सभी पात्रों का कमेटी से परिचय कराया।

अंत में इनके ऊपर पवित्र जल अक्षत का छिड़काव किया गया ।और जैसे ही अक्षत का छिड़काव हुआ वैसे ही जय श्री राम के जयकारे लगने लगे और बैंड बाजे की धुन पर इस वर्ष के दशहरे की शुरुआत हुई ।

मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय ने कहा कि दिनांक 13 को इसी स्थान पर प्रभु श्री राम का जन्म और आकाशवाणी की लीला होगी। उक्त अवसर पर संरक्षक श्री मधु चाकहा उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद मंत्री दिनेश यादव काली संयोजक ठाकुर रंजन सिंह राहुल यादव प्रचार मंत्री धर्मराज पांडेय रवि वर्मा पवन यादव विक्कू निषाद छोटे निषाद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button