Latest

ग्रामीणों के लिए हितकर है स्वामित्व योजना- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्वामित्व योजना लागू होने पर समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने चक गढ़ी कला वार्ड जीरो रोड की बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्रामीणों के लिए हितकर है।

स्वामित्व योजना और गांव में रहने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत मददगार साबित होगी।

सरकार ने इस योजना के तहत गांवों के लोगों की आवासीय संपत्ति के अभिलेख में पूरा ब्योरा दर्ज करने की व्यवस्था की है।

रिकॉर्ड तैयार होन के बाद ग्रामीण इलाकों की संपत्तियों से जुड़ी फिजिकल कॉपी प्रॉपर्टी मालिकों को दी जाएंगी।

राजस्व विभाग के स्थानीय प्रतिनिधि और अन्य संबद्ध विभागों के प्रतिनिधि लोगों के संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड तैयार करेंगे।

खास बात यह है कि इस योजना के जरिए जमीन से जुड़े विवादों से निपटारे में आसानी होगी।

बधाई देने वालों में सर्व श्री दिगंबर त्रिपाठी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल कुमार कसेरा शिव मोहन गुप्ता सुमित वैश्य आदि रहे।

Related Articles

Back to top button