Latest

UP: निगरानी समिति के सदस्‍य शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर गाइडलाइन का पालन कराएंगे

निगरानी समिति के सदस्‍य शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर गाइडलाइन का पालन कराएंगे।

( विनय कुमार मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मां दुर्गा की पूजा निर्विघ्न कराने के लिए निगरानी कमेटी गठित की गई है। एनके चटर्जी ने बताया कि कमेटी के सदस्य पंडाल के अंदर व बाहर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराएंगे। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन व इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति ने इसका प्रस्ताव तैयार किया। यह जानकारी समिति के मंडल सचिव उत्तम कुमार बनर्जी ने दी। उन्होंने बताया कि गंगापार कमेटी में कृपायन भट्टाचार्य, राजीव व मुकेश श्रीवास्तव शामिल हैं।
जमुनापार कमेटी में अजीत गुप्त, डीजे चटर्जी पीएसी नैनी, देवेंद्र तिवारी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराएंगे। इसी प्रकार शहर उत्तरी की टीम में तमाल कुमार घोष, प्रोबीर बोस, सुदीपा मित्रा, चंदन भट्टाचार्य सरितशील हैं। शहर दक्षिणी में प्रिया चक्रवर्ती, शैलेंद्र द्विवेदी व नितिन जायसवाल निगरानी करेंगे। वहीं, मध्य क्षेत्र में नेहा शुक्ला, मनीष कपूर व सौरभ चटर्जी की टीम निगरानी करेगी। जबकि शहर पश्चिम में अनूप चटर्जी, गौतम बनर्जी, कौशिक रॉय चौधरी, रितेश जयसवाल, ज्योतिर्मय घोष, प्रदीप दत्ता को निगरानी का जिम्मा मिला है। शहर के साथ ही प्रयागराज के कस्‍बों और ग्रामीण इलाकों में भी दुर्गा पूजा की तैयारी है। हंडिया तहसील के सराय ममरेज, उतरांव व हंडिया थाना क्षेत्रों में नवरात्र के पावन पर्व पर दुर्गा पूजा पंडाल व रामलीला का मंचन मजिस्ट्रेट की अनुमति पर ही हो सकेगा। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने व कराने पर ही आयोजन की अनुमति दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button