Latest

10 व 12वीं के छात्रों को प्रवेश का एक और मौका

( विनय कुमार मिश्रा )प्र यागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना महामारी को देखते हुए यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं को प्रवेश का एक और मौका दिया है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से मंगलवार को तीसरी बार अंतिम तिथि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया।

यूपी बोर्ड: कोरोना महामारी को देखते हुए सचिव ने जारी किया आदेश

अब लेट फीस के साथ 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। स्कूलों के प्रधानाचार्य कोषागार में जमा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को 16 अक्तूबर की रात 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण में जांच के बाद यदि कोई संशोधन वांछित है तो 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर की रात 12 बजे तक प्रधानाचार्य करेंगे। इस दौरान नये छात्र का विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं होगा। प्रधानाचार्य संबंधित छात्र की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की प्रति 30 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करेंगे जिसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाने का प्रस्ताव गया है जो जल्द मंजूर होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व अंतिम तिथि 30 सितंबर तक 9 व 11 के 48,75 837 और 10 व 12 के 5535137 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हो सका था। यह संख्या पिछले साल की तुलना में क्रमश: 452536 और 71981 कम है।

Related Articles

Back to top button