Latest

जनता के सरोकारों से वंचित सरकार को अबकी बार कुर्सी से उतार फेंकेगी पब्लिक- नरेंद्र सिंह

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । जनता के सरोकारों से वंचित सरकार को अबकी बार कुर्सी से उतार फेंकेगी जनता। उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह अपने नेता अखिलेश यादव द्वारा जारी डिजिटल पत्रक को छपवा कर मेजा क्षेत्र के सभी वर्गों मे वितरण करते हुए कहा है।

पत्रक वितरण के क्रम मे गुरूवार को नरेन्द्र सिंह ने मेजा क्षेत्र के कई किसानों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, तथा युवाओं से मिलकर प्रदेश में पुनः अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए “अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” पत्रक सौंपकर तथा लाल टोपी पहना कर सपा के समर्थन की अपील की l

मेजा क्षेत्र के तेन्दुआ, खौर, गौरा, उसकी,जरार सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण करके पत्रक बांट कर प्रदेश की खुशहाली के लिए 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की l

इस मौके पर सर्व श्री महिपाल सिंह गुड्डू, शिवाकान्त पाण्डेय एडवोकेट, महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, भोला पाल, हिमांशु कुमार सिंह, श्री कान्त यादव, कमलभान सिंह, जयप्रकाश यादव, राम सागर यादव, फूलचंद गुप्ता, धीरज यादव, रायसिह यादव, आशीष शुक्ला, सत्येन्द्र सिंह,मोहम्मद स्वालेह मज्जू , नियाज अहमद, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद खुर्शीद, कमलेश कुशवाहा, भरत कुशवाहा, सुरेश सिंह पटेल, विश्वनाथ पूर्व प्रधान, आलोक यादव, मनोज आदिवासी,आदि रहे।

Related Articles

Back to top button