Latest

समस्याओं के निस्तारण करने में गंभीर दिखे नायब तहसीलदार मेजा विश्व दीपक त्रिपाठी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेजा तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे नायब तहसीलदार मेजा विश्वदीपक त्रिपाठी कोरोना काल में सबसे ज्यादा मामलों का निस्तारण नायब तहसीलदार मेजा ने किया बतादें की कोरोना काल के बावजूद भी सबसे ज्यादा मामलों का निस्तारण किया गया।

हर मामले में तत्काल निस्तारण करने का प्रयास करूंगा

 

जिससे क्षेत्रीय जनता में खुशी देखी गई हमारे संवाददाता से वार्ता के दौरान कोरोना प्रभारी (नायब तहसीलदार मेजा )विश्वदीपक त्रिपाठी ने कहा कि कोविड-19 के बाद अदालत खुलने के बाद उन्होंने 12 विवादित मुकदमे व लगभग 152 गैर विवादित मुकदमे का निस्तारण किया है उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार व बुधवार मांडा क्षेत्र के मुकदमों के लिए मैंने रखा है और लालतारा क्षेत्र के लिए बृहस्पतिवार तथा मेजा क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन निस्तारण के लिए रखा हूं श्री त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना काल में शायद ही मुझसे ज्यादा कोई मेहनत किया होगा उन्होंने यह भी कहा कि मैने कोरोना की परवाह न करते हुए क्षेत्र की जनता की फरियाद सुन कर निस्तारण किया हूं मेजा क्षेत्र की जनता ने नायब तहसीलदार मेजा विश्व दीपक त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि मेजा तहसील में ऐसे ही ईमानदार और तेजतर्रार अधिकारी की जरूरत है

Related Articles

Back to top button