लोक सेवा आयोग पर सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी छात्र अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं । प्रतियोगी छात्र अपनी मांगों को लेकर लोक सेवा आयोग और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं छात्रों ने लोक सेवा आयोग पर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लोक सेवा आयोग पर भ्रष्टाचार और अनियमितता की गम्भीर आरोप लगा रहे हैं प्रतियोगी छात्रों की भीड़ को देखते हुए लोक सेवा आयोग पर पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है । ताकि किसी भी प्रकार की अक्रिया घटना ना हो सके आयोग के अध्यक्ष से मिलने के लिए प्रतियोगी छात्र लोक सेवा आयोग पर विरोध प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठ गए हैं जिसकी वजह से पुलिस प्रशासन ने सड़क को वनवे में तब्दील कर दिया है प्रतियोगी छात्रों के मांग है कि पीसीएस 2018 में लागू की स्केलिंग पद्धत को लोक सेवा आयोग स्पष्ट करें साथ ही मेंस के परीक्षाओं में 18 गुना और साक्षात्कार के लिए 3 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा पीसीएस सहित आरओ, एआरओ डीईओ सहित लोक सेवा आयोग अन्य परीक्षाओं के अंतरिम परिणाम के साथ-साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने के बावजूद जोइनिंग न करने वाले छात्रों के जगह पर दूसरे छात्रों को मौका मिल सके प्रतियोगी छात्र लोक सेवा आयोग पर आरोप लगाया कि कॉपियों के मूल्यांकन पद्धति में हिंदी माध्यम वाले प्रतियोगी छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है साथ ही वर्ष 2018 से पाठ्यक्रम में परीक्षा प्रणाली में बदलाव से प्रभावित हुए अभ्यर्थियों को दो अतिरिक्त अवसर दिए जाने के साथ ही अन्य राज्यों के परीक्षार्थियों के लिए राज्य चयन में पांच परसेंट कोटे की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र लोक सेवा आयोग के सामने ही धरने पर बैठ गए है ।




