Latest
मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन भक्तों ने किया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के विविध स्वरूपों का पूजन किया जा रहा है। मंगलवार को मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन भक्तों ने किया। घर-घर उनका कलश सजा है। मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
शारदीय नवरात्र में मंगलवार को चंडिका धाम में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। यह दिन पहले से ही यहां का मुख्य दिन होता है। नवरात्र में हो रही भीड़ और ही अधिक है।
भोर से ही भक्तगण मां के जयकारे के साथ घंटा घड़ियाल बजाते हुए दर्शन को आतुर रहे। लोग कोरोना के खतरे को दरकिनार कर धक्का मुक्की करते हुए नजर आए।
मंदिर के अंदर बाहर भारी पुलिस बल तैनात था, लेकिन वह भीड के उत्साह को देख किनारे हो गया। भीड़ के चलते अव्यवस्था हावी रही।




