Latest

राजकुमार को जिला प्रभारी का दायित्व तो विशाल वर्मा को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जिला/ महानगर उद्योग व्यापार मंडल (रजि०) संबद्ध भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(पंजीकृत) के सदस्यता अभियान के तहत संगठन का विस्तार हुआ । आज नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा पहली आधिकारिक बैठक शहर के प्रतिष्ठित बाजार मुट्ठीगंज में आहूत की गई। जिसमें की राजकुमार केसरवानी को जिला प्रभारी का दायित्व और विशाल वर्मा को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। आज के कार्यक्रम में काफी संख्या में व्यापारियों द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण किया गया । जिसमें की प्रमुख रूप से राजेश केसरवानी, मुसाब खान, विशाल वर्मा, रोशनी अग्रवाल सुनीता चोपड़ा पत्नी सत्येंद्र चोपड़ा पूर्व वरिष्ठ पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रेमा श्रीवास्तव महानंद, अनु लता, जूही श्रीवासतव, शाहगंज व्यापार मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष सोनी, महामंत्री रवि गुप्ता नुरुल्लाह रोड व्यापार मंडल से अध्यक्ष अरशद बालू वरिष्ठ उपाध्याय शाहनवाज पान दरीबा व्यापार मंडल से संदीप जयसवाल, नवरत्न रस्तोगी, राजेंद्र चौरसिया नीरज खरे नीरजअग्रवाल अमित कुमार केसरवानी, बृजेश चौरसिया सतीश केसरवानी, अभिषेक गुप्ता मोहम्मद सिराज, मोनू जयसवाल, घनश्याम वैश्य राजन पाल, राजीव तिवारी, सुशील जायसवाल प्रशांत पांडे आदि प्रमुख लोगों के साथ अन्य व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में पधारे संरक्षक व संयोजक राजीवकृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी और जिला वरिष्ठ महामंत्री अनुप वर्मा का माल्यार्पण करके स्वागत करते हुए आम व्यापारियों की सेवा में हेतु समर्पित किया किया। और आए हुए व्यापारियों से अपील किया कि आप इन दोनों साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें ताकि यह लोग व्यापारी हित की हर लड़ाई में मुखर होकर आप सबके लिए संघर्ष कर सकें इनके मजबूत कंधों पर व्यापारी हित में संघर्ष का इतिहास रखने वाले देश व प्रदेश के सबसे पुराने संगठन में अति महत्वपूर्ण दायित्व दिलाया गया है हमें आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि आप सब के सहयोग से अपने पद के निर्वाहन में अग्रणी भूमिका निभाएंगे, कार्यक्रम में पधारे सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ एवं नवआगंतुक सदस्यों की ओर से जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी एवं वरिष्ठ महामंत्री अनूप वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ व्यापारी नेता संरक्षक व संयोजक राजीवकृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया के प्रति आभार जताते हुएअपने संबोधन में कहा कि संगठन माइक्रो लेवल से काम शुरू कर रहा है छोटी-छोटी बैठकों छोटे-छोटे कार्यक्रमों के द्वारा संगठन नगर और जिला के अंदर बड़े और छोटे व्यापारियों को जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत इकाई का गठन करेगा । आम व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्याओं, दुख दर्द में हमेशा साथ खड़ा मिलेगा, वही संरक्षक संयोजक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया ने कहा कि विभिन्न विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भ्रष्ट व्यवस्था को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही स्वच्छ छवि के ईमानदार अधिकारियों को पूरे सम्मान के साथ संगठन सहयोग करेगा और शासन स्तर से भी उनको सम्मानित कराने का कार्य करेगा।जिला महामंत्री अनुप वर्मा ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हित के लिए पूरी तरीके से तत्पर है किसी भी स्थिति में किसी भी समय व्यापारियों की जरूरत के लिए संगठन हाजिर है। चौक उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुसाब खान ने नए जुड़े साथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। वही गंगा पार के वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री ओम प्रकाश गुप्ता एवं श्री राजेंद्र अग्रवाल मुनीम जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और आशा
व्यक्तकी कि संगठनात्मक ढांचा दिन प्रतिदिन और मजबूत होगा और यह प्राचीनतम संगठन पुराने तेवर नए कलेवर के साथ व्यापारियों के हित में इतिहास रखेगा।

Related Articles

Back to top button