Latest

विज्ञान सप्ताह ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ पर होंगे विविध कार्यक्रम

22 से 28 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। भारत की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के आयोजनों के अंतर्गत प्रधानमंत्री के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय के निर्देशन में विज्ञान प्रसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार तथा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में देश भर में 75 शहरों में विज्ञान सप्ताह का आयोजन 22 से 28 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसका शीर्षक है ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’। उक्त जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी डॉ शांति चौधरी ने देते हुए बताया कि प्रयागराज में इस आयोजन को कराने के लिए विज्ञान प्रसार ने विज्ञान परिषद् प्रयाग को अपना स्थानीय सहयोगी चुना है। विज्ञान परिषद् प्रयाग के प्रधानमंत्री डॉ शिव गोपाल मिश्र के अनुसार इस विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत विज्ञान परिषद् प्रयाग में विज्ञान पोस्टर प्रदर्शनी, विज्ञान पुस्तक मेला, विज्ञान विषयक फिल्मों का प्रदर्शन, स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता, वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान, विज्ञान साहित्य उत्सव आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसका उद्घाटन 22 फरवरी तथा समापन 28 फरवरी को होगा।

Related Articles

Back to top button