Latest

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ कृतिका अग्रवाल ने गोद लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ कृतिका अग्रवाल स्वयं के द्वारा गोद लिए गए झलवा स्थित एनम सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवतपुर का निरीक्षण किया और उन्होंने वहां पर उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं डॉक्टरों से अब तक के हुए कार्यों एवं सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर जो भी समस्याएं हो उसे तत्काल सूचित करें जिससे कि उसका निवारण किया जा सके और उन्होंने आश्वासन दिया कि सेंटर में जो भी सुविधाओं की जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि सेंटर में सीलिंग फैन उपलब्ध कराने की बात डॉक्टरों के द्वारा बताई गई
इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष ज्ञान बाबू केसरवानी राजेश केसरवानी, श्रवण पाल ,पवन शुक्ला, अखिलेश सिंह ,विनोद दिवाकर आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button