Latest

भाजपा पार्षद रोहित मालवीय जी का कोरोना से हुआ निधन भाजपाइयों ने जताया शोक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा पार्षद रोहित मालवीय जी का कोरोना संक्रमण से हुए निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया। शोक प्रकट करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि रोहित मालवीय जी प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 80 के लोकप्रिय पार्षद रहे उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी के सारे कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक को गहरा आघात पहुंचा है । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।और भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक किरन जायसवाल ने कहा कि रोहित मालवीय के निधन से सभी का मन आज दुखी है ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल रमेश पासी पार्षद रतन दीक्षित ओपी द्विवेदी गिरजेश मिश्रा बृजेश मिश्रा राजू पाठक राघवेंद्र कुशवाहा प्रमोद मोदी अनुपम मालवीय सचिन जायसवाल सुभाष राजन शुक्ला किशोरी लाल जायसवाल मनोज मिश्रा शिव मोहन गुप्ता आलोक वैश्य मयंक यादव श्याम प्रकाश पांडे अमर सिंह एवं सभी पार्षदों ने शोक संवेदना प्रकट की।

Related Articles

Back to top button