मंदसौर में आर एस एस उंमादियों द्वारा मसजिद तोड़े जाने के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस) से जुड़े उंमादियों द्वारा गत मंगलवार 29 दिसम्बर को मसजिद में तोड़ फोड़ किये जाने और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ व आपत्तिजनक नारे लगाने का जिला एंव शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने कड़ा विरोध किया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष अरशद अली , जिलाध्यक्ष दय परवेज़ सिद्दिकी एंव नफ़ीस हाशमी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम सुनील कुमार को सौंपा ।ज्ञापन प्रदेश महासचिव मो0 असलम ने पढ़ा । अरशद ने घटना की निंदा करते अपराधियों पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया । राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने सौहार्द बिगाड़ने और निर्दोष तथा पीड़ितों को ही गिरफ्तार करने का प्रशासन को दोषी ठहराया । प्रवक्ता जावेद उर्फी, तनवीर अंसारी, कैफ वारसी, कमाल अली, नुरुल कुरैशी, हाजी सरताज,राकेश पटेल, साबिर फरीदी, राज बहादुर यादव, नाज खान, रेयाज अहमद, नफ़ीस सिद्दीकी, तालिब अहमद, सईद अहमद आदि थे ।



