Latest

जब तक धरती है तब तक भारतीय जनता पार्टी रहेगी-गणेश केसरवानी

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी विश्वविद्यालय मंडल के द्वारा महा प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ ईश्वर शरण गार्डन हाउस सलोरी में किया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी  ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को हमारा विचार परिवार के विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमारी मातृ संगठन है जो आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी एवं लोकप्रिय संगठन है जिसके स्वयंसेवक भारत की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवाद के संरक्षण एवं उसके उन्नयन के लिए कार्य कर रहे हैं यह संगठन व्यक्ति का निर्माण करते हैं जो अपनी सेवा भाव से राष्ट्र के प्रति समर्पित होते हैं इसके कई अनुषांगिक संगठन है जिसमें से मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद, भारतीय मजदूर संघ, वनवासी कल्याण आश्रम ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, सामाजिक समरसता मंच, कुटुंब प्रबोधन, परिवार प्रबोधन ,अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ ,राष्ट्रीय राष्ट्र सेविका आदि रूप से राष्ट्र के निर्माण में कार्य कर रहे हैं और राजनैतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी इस देश को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है । भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की एकमात्र राजनीतिक दल है जो भारत की संस्कृति एवं राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रही है और कहा की विपक्षी अब जान ले भारतीय जनता पार्टी जब तक धरती रहेगी तब तक रहेगी

इस अवसर पर श्री प्रभा शंकर पांडे, डॉ कीर्तिका अग्रवाल, भोलानाथ तिवारी एवं रणजीत सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से पंडित सीता शरण शास्त्री ,नरेश कुंदरा, देवेंद्र पांडे ,पार्षद रतन दीक्षित , राजेश केसरवानी , बाली शंकर त्रिपाठी ,राजू गर्ग, चंदन शुक्ला सूचेत गुप्ता विवेक गौड हरी कृष्ण शुक्ला मुकेश द्विवेदी मनीष केसरवानी, आदि मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button