Latest

अवैध तमंचा चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

सरायइनायत प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार)। थाना सरायइनायत की पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुशार शातिर चोर के पास पुलिस को अवैध तमंचा कारतूस तथा चोरी की एक मोटरसाइकिलें बरामद हुआ है।डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी गंगापार धवल जायसवाल तथा सीओ फुलपुर अजीत कुमार रजक के निर्देशन में शातिर वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहतथाना प्रभारी सरायइनायत संजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में थाने की पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़ा है।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि वांछित वारन्टी अपराधीयो की तलाश में कल शाम उ०नि०भीष्म नारायण सिंह एसआई कौशलेंद्र दुबेअन्य पुलिस के साथ बबुराही क्षेत्र से महेन्द्र पुत्र लालाजी नि०चकिया धरहरा को गिरफ्तार किया जब तलासी ली गयी अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा और एक जिन्दा कारतूस तथा चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस उसे थाने पर लाया गया और विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button