Latest

आजाद पार्क की चहारदीवारी गिराई पेयजल लाइन टूटी, सड़क पर बहता रहा पानी

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। मंगलवार रात पन्नालाल रोड पर स्टेडियम गेट के पास आजाद पार्क की चहारदीवारी गिराई गई। देर रात तक यहां काम चलता रहा। इस दौरान पेयजल की लाइन क्षतिग्रस्त होने से रात भर सड़क पर पानी बहता रहा।

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 14 सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए सड़कों के किनारे लाल निशान लगाकर अतिक्रमण हटाने का काम भी चल रहा है। पन्नालाल रोड पर काफी दूर तक आजाद पार्क की बाउंड्री को भी तोड़ा जाना है। विरोध के बीच पिछले दो दिनों से तोडफ़ोड़ का काम रूका हुआ था।
विरोध के बचने के लिए ही पीडीए अब रात में तोडने की कार्रवाई कर रहा है। हालांकि ये काम विकास प्राधिकरण ने ठेके पर दिया हुआ है। संबंधित संस्था के लोगों ने मंगलवार रात पन्नालाल रोड पर स्टेडियम गेट के पास बाउंड्री तोडने के का काम किया जो देर रात तक चलता रहा। इसी बीच पेयजल की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के इलाके में बुधवार की सुबह पेयजल की परेशानी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button