Latest
ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों एवं स्थानीय जनता के साथ विधायक ने किया निरीक्षण

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर उत्तरी विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई जी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि विक्रांत शुक्ला ने बताया कि आज विधायक जी ने बक्शी बांध फ्लाईओवर के निर्माण हेतु ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनमानस के साथ निरीक्षण किया और इस मौके पर माननीय विधायक जी ने अधिकारियों से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता में कमी ना हो और ना ही निर्माण के समय स्थानीय जनता को परेशानी ना हो इस मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी दीपू साहू पूर्व पार्षद कृष्णा महाजन तनय पांडे अमित त्रिपाठी अरुण शुक्ला गिरजेश द्विवेदी विकास सिंह बाबी पंकज और भी कई सम्मानित साथी उपस्थित रहे




