Latest

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस में सड़क पर सरेआम हर्ष फायरिंग

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस में सड़क पर सरेआम हर्ष फायरिंग किये जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र का है। सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दिन यहां के लोग भी जुलूस की शक्ल में प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। भगवा कपडा पहने कुछ युवक डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इस दौरान एक युवक ने अपनी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद उसका दूसरा साथी पिस्टल लेकर उसमे गोलियां लोड करने लगा। फायरिंग के दौरान तमाम लोग वाहवाही करते व और फायरिंग करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button