Latest

कौंधियारा क्षेत्र में छेड़खानी के विरोध पर अपहृत की गई 10वीं की किशोरी मिली

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। थाना कौंधियारा क्षेत्र मैं छेड़खानी के विरोध पर अपहृत की गई 10वीं की किशोरी बरामदगी हो गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अब तक जांच में पता चला है कि किशोरी किसी और के साथ गई थी। हालांकि पूछताछ में उसने कहा कि परिवार वालों की डर से खेत में छिप गई थी, लेकिन उसके बयान पर पुलिस यकीन नहीं कर रही है।

छात्रा का पुलिस को कोर्ट में भी बयान करवाएगी। एसएसपी सर्वेश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि किशोरी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कौंधियारा थाना क्षेत्र में दुस्साहसिक वारदात मंगलवार शाम करीब सात बजे हुई थी। एक गांव में रहने वाला शख्स मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है।

उसकी 16 वर्षीय बेटी निकट के स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। पिता का आरोप है कि जब भी उसकी बेटी घरेलू सामान लाने के लिए बाजार जाती थी तो रास्ते में महफूज और सोहराब अश्लील हरकत करते थे। विरोध पर गाली-गलौज भी करते थे।

बेटी ने जब इस बारे में बताया तो वह अपने बेटे के साथ अभियुक्तों के घर शिकायत करने पहुंचा। वहां पर उसके साथ जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की गई और भगा दिया गया।

शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। दशहरा के कारण उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी। मंगलवार शाम करीब सात बजे छात्रा जब सब्जी लेकर अपने भाई के साथ घर लौट रही थी, तभी महफूज व सोहराब ने दोनों को रास्ते में रोक लिया।

तमंचे के बल पर बेटी का बाइक में बैठा लेकर चले गए और बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Back to top button