Latest

कल्पवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तीर्थ पुरोहितों को भारी संख्या में भूमि दी जाय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा – प्रयागराज के पदाधिकारियों की बैठक महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के आवास पर दारागंज में हुई।

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा जनवरी माह में प्रयागराज में होने वाले धार्मिक सनातन धर्म का प्रतिक माघ मेला को कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखकर गाइड लाइन के अनुसार ही आने वाले कल्पवासियों की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया है, जिसके लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने निर्णय का स्वागत किया है।

एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया, आदेश आते ही प्रयाग के जिलाधिकारी श्री गोस्वामी जी के द्वारा कार्य प्रारंभ कर फूलपुर में बतौर ए डी एम कार्यरत श्री विवेक चतुर्वेदी को मेलाधिकारी नियुक्त करने के निर्णय का भी स्वागत किया है। उपस्थित पदाधिकारी प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने भी प्रदेश सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइड लाइन के अनुसार अपने यात्रियों को आने रहने की सूचना देना प्रारंभ करेंगे। वरिष्ठ सदस्य श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों के हित में आए माननीय मुख्यमंत्री जी बयान की प्रसंशा कर उन्हें धन्यवाद देते हैं माधवानंद शर्मा ने कहा कि कल्पवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तीर्थ पुरोहितों को भारी संख्या में भूमि दी जाय। श्री चकहा जी ने कहा कि तीर्थ पुरोहित समाज प्रदेश सरकार के द्वारा बनाए गए व्यवस्था में मेला प्रशासन का पूरा सहयोग करके एतिहासिक माघ मेला को सकुशल संपन्न कराएंगे । उक्त अवसर पर संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री रामकृष्ण तिवारी श्रवण कुमार शर्मा माधवानंद शर्मा अमित राज वैध दिगम्बर चकहा रजनीश तिवारी पवन पाण्डेय अनिल मिश्रा दिनेश तिवारी भय्यो महाराज मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button