Latest

20वीं सदी की महान् तम महिला इंदिरा गाँधी को कांग्रेस जनों ने याद किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सहस्त्राब्दी की महिला भारत रत्न इंदिरा गाँधी को 36 वें शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । प्रात: कांग्रेसजनों ने आनंद भवन में विश्व नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान याद किया । पार्टीजनों ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि इंदिरा जी ने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगला देश का निर्माण किया और दुनियाँ का भूगोल बदला। वह एक योद्धा की तरह जीयी और शहीदों की तरह मरी। उनके बलिदान से सांप्र3 दायिक सौहार्द की भावना प्रभावी और सुदृढ़ हुई। वह सही मायनों में विश्व नेता थी। बाद में सर्किट हाउस चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताएं मार्गों पर चलने संकल्प लिया । प्रभारी सचिव उज्ज्वल शुक्ला, जिलाध्यक्ष दय राम किसुन पटेल व अरुण तिवारी, आदि नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button