Latest

भाजपा कार्यालय मंदिर और कार्यकर्ता उसका पुजारी- स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी गंगा पार के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भाजपा महानगर प्रयागराज के द्वारा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी का किया भव्य स्वागत व अभिनंदन किया इस अवसर पर कार्यालय का उद्घाटन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने कहा कि भाजपा कार्यालय मंदिर के जैसा और कार्यकर्ता पुजारी की तरह होता है और राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करता है विश्व की मात्र एक ऐसी पार्टी है जो नेता आधारित नहीं बल्कि कार्यकर्ता आधारित है और आगे कहा कि विपक्ष आज आतंकवाद की भाषा बोल रहा है और भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रही है भारतीय जनता पार्टी के योगी सरकार ने प्रयागराज की पावन धरा पर दिव्य एवं भव्य कुंभ का आयोजन करके पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का संदेश देने का काम किया और आगे कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें चरैवेति के सिद्धांत के अनुसार कार्य करते जाना है सिर पर पर बर्फ मुख में शक्कर हृदय में ज्वाला पैर में चक्कर रखकर काम करना है
स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में मुख्य रूप से सांसद केसरी देवी पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई प्रवीण पटेल महापौर अभिलाषा गुप्ता जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे जिला अध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती अवधेश चंद्र गुप्ता देवेश सिंह राजेश केसरवानी रमेश पासी राजू पाठक विवेक अग्रवाल प्रमोद मोदी सचिन जायसवाल मयंक यादव मनीष केसरवानी देवेंद्र सिंह श्याम प्रकाश पांडे अभिषेक सोनकर अमित केसरवानी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button