हाईकोर्ट: छह नवंबर को नहीं बैठेंगी अदालतें
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज व लखनऊ में कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधान पीठ व लखनऊ बेंच में छह नवंबर को अदालतें नहीं बैठेंगी।
निर्धारित मुकदमों की सुनवाई नौ नवंबर को होगी
चीफ जस्टिस गोविंद माथुर के आदेश के अनुसार उस दिन न्यायालय परिसर का समुचित तरीके से सेनिटाइजेशन किया जाएगा। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार छह नवंबर को निर्धारित मुकदमों की सुनवाई अब नौ नवंबर को होगी।
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में पिछले कुछ सप्ताह से प्रत्येक शुक्रवार को अदालतें नहीं बैठ रही हैं। इस दिन परिसर का सेनिटाइजेशन किया जाता है। हाईकोर्ट में नए दाखिल मुकदमों की संख्या अधिक होने के कारण समय से सुनवाई नहीं हो पा रही है। नए दाखिल मुकदमों की सुनवाई का नम्बर लगभग एक माह के बाद ही आ पा रहा है। चीफ जस्टिस के आदेश से कुछ अर्जेन्ट मामलों की सुनवाई स्पेशल कोर्ट गठित कर दशहरा की छुट्टियों के दौरान हुई है। लेकिन नियमित रूप से केसों की सुनवाई नहीं हो पा रही है।




