Latest

भवनों के नामांतरण प्रक्रिया ऑनलाइन अब नहीं लगाना होगा नगर निगम का चक्कर

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहरियों की सुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन ने भवनों के नामांतरण प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अभी इसके लिए स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर लिंक दिया गया है। लोग वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शासन ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, लाइसेंस, पानी का कनेक्शन और नामांतरण प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्देश बहुत पहले दिया था। निगम प्रशासन ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, लाइसेंस के तहत होटल, रेस्टोरेंट, अस्पतालों और पानी के कनेक्शन देने की प्रक्रिया को पहले ही ऑनलाइन लागू कर चुका है।
नामांतरण प्रक्रिया के लिए 30 अक्टूबर तक की समय सीमा दी गई थी। उस क्रम में एक नवंबर से यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी थी लेकिन, इसके लिए तैयार कराए गए सॉफ्टवेयर की कनेक्टिविटी संपत्ति कर सॉफ्टवेयर से न हो पाने के कारण इसमें तीन दिन विलंब हुआ। मंगलवार को नामांतरण प्रक्रिया ऑनलाइन कर दिए जाने से अब लोगों को इसके लिए नगर निगम और जोन कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र ने बताया कि स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन नामांतरण के लिए लिंक दे दिया गया है। अभी यह टेस्टिंग प्रक्रिया में है। संभव है कि कुछ तकनीकी अथवा व्यावहारिक दिक्कतें आ जाएं। इसके स्मूथली चलने पर इसे ई नगर सेवा से भी जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button