Latest

गया और गंगा के संगम से बने दीए जायेगे विदेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज के संगम तट की मिट्टी और गाय का गोबर का संगम से बने दीयों को रास आ रही है विदेशी घरों कि जगमगाहट, भारत सहित कई देशों ने जब से चाइना के सामानों का बहिष्कार किया है तब से कई देश अपनी जरूरतों को पूरा करने और खास कर विदेशो में रहने वाले भारतीयों ने तीज त्यौहार पर देसी सामानों की मांग व खपत को बढ़ावा दिया है जिसके चलते अब भारत समेत कई देशों ने विदेशों में माल भेजना शुरू कर दिया है इसी क्रम में प्रयागराज के वात्सल्य केयर सेंटर में गंगा के शुद्ध मिट्टी और गाय के शुद्ध गोबर को मिलाकर दियो का निर्माण किया है जोकि देश समय अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों में रहने वाले भारतीयों को इस दिवाली दीयों की रोशनी से सरोबार करेंगे। इस विषय में बताते हुए डॉक्टर कृतिका अग्रवाल ने बताया कि विशुद्ध रूप से तैयार किए गए यह दी है ब्रिटेन के साउथ हॉल और अमेरिका एवं कनाडा में रहने वाले भारतीयों को बेचने हेतु सप्लाई किया जाएगा साथ में देश के विभिन्न स्थानों पर दिवाली के अवसर पर मॉल और दुकानों से संपर्क किया जा रहा है ताकि इन दीयों का इस्तेमाल किया जा सके। इन दीयों का प्राकृतिक प्रभाव भी कमाल का है क्योंकि गंगा की मिट्टी और गाय का गोबर वातावरण औषधि प्रदान करता है इसलिए सभी रूप में यह दिए काफी हद तक प्रकृति को स्वच्छ एवं निश्चल रखने में सहायता करेगी।इसके अलावा विद्या भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा इंद्रियों को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल को भी भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button