Latest
सुहागिन महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सुहागिन महिलाओं ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा है। संगम, गंगा व यमुना के पावन जल में भोर से स्नान का सिलसिला आरंभ हो गया। व्रती महिलाओं ने स्नान करके घाट पर पूजन किया। दिनभर निर्जला व्रत रखकर वह भजन-कीर्तन में लीन हो गई हैैं।
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी अर्थात करक चतुर्थी पर बुधवार को करवाचौथ का व्रत महिलाओं ने रखा। इस बार शिव-अमृत योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। सुख-समृद्धि की कामना पूर्ति को सुहागिन महिलाएं दिन भर निर्जला रख शाम को सोलह श्रृंगार करके मां गौरी, भगवान शंकर, गणेश व कार्तिकेय का पूजन करेंगी। व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है।



