Latest

Railway: इस वर्ष 27 लेवल क्रॉसिंग बंद उमरे: संरक्षा व गतिशीलता पर जोर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ट्रेन परिचालन में संरक्षा और गतिशीलता बढ़ाने पर उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) का खासा जोर है। 130 किमी प्रति घंटे के मुख्य मार्गों वाले उच्चतम नेटवर्क और उच्च घनत्व वाले पासिंग यातायात के दृष्टिगत उत्तर मध्य रेलवे के तीन मण्डलों पर संरक्षा और गतिशीलता बनाये रखना सर्वोपरि है। सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा बढ़ाने के लिए अक्टूबर 2020 में 09 मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंगों को बंद करने के साथ ही चालू वित्त वर्ष में अब तक 27 लेवल क्रॉसिंगों को बंद किया जा चुका है।

उमरे में ट्रैक संरक्षा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इस वर्ष अक्टूबर में 48 किमी ट्रैक के नवीनीकरण के साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 241 ट्रैक के नवीनीकरण (प्राथमिक) का कार्य पूरा किया गया। साथ ही 3129 किमी ट्रैक की अल्ट्रासोनिक जांच की गई। पिछले 48 दिनों में 1554 किमी ट्रैक की ग्राइंडिंग की गई जो कि 32 किलोमीटर के दैनिक औसत के साथ उमरे में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इनसेट….

फ्रंट लाइन रेलकर्मियों संग सीधा संवाद

प्रयागराज। कोहरे और ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुये संरक्षा सेमिनारों में फ्रंट लाइन के कर्मचारियों के साथ सीधे संवाद स्थापित किया गया। ताकि उन्हें संरक्षित और कुशल ट्रेन संचालन और रखरखाव गतिविधियों के लिए नवीनतम और अप टू डेट संरक्षा संबंधी निर्देशों से युक्त किया जा सके। आगरा, झांसी और प्रयागराज मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, क्रू लॉबी, यार्डों में सिग्नल पासिंग एट डैंजर की रोकथाम, कोहरे के मौसम में संरक्षित ट्रेन संचालन, शंटिंग ऑपरेशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, कार्यस्थलों पर कर्मियों के लिए सावधानियां और ठंड के मौसम में गश्त लगाने में सावधानियां और हाट एक्सल के मामले में की जाने वाली कार्यवाईयों आदि पर संरक्षा सेमिनार आयोजित किए गए।

Related Articles

Back to top button