मुम्बई व नागपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें त्योहार पर आसान होगी घर आने की राह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। त्योहारों के मौसम में रेलवे ने नागपुर से दरभंगा, लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुम्बई) से सहरसा, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (मुम्बई) से सहरसा, पुणे से मुजफ्फरपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से समस्तीपुर के लिए नौ नवंबर को विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। 01151 नागपुर-दरभंगा विशेष गाड़ी नागपुर से अपराह्न तीन बजे चलेगी। यह गाड़ी जबलपुर होते हुए अगले दिन सुबह 06:35 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। तीन मिनट ठहराव के बाद दरभंगा के लिए रवाना होगी। 02151 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-सहरसा विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुबह 10 बजे चलेगी। जबलपुर होते हुए अगले दिन सुबह 07:45 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यहां तीन मिनट ठहराव के बाद ट्रेन सहरसा के लिए रवाना होगी।
वहीं 02153 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-सहरसा विशेष गाड़ी छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से दोपहर 02 बजे चलेगी। जबलपुर, सतना होते हुए दोहपर 12:15 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद सहरसा के लिए रवाना होगी। 01153 पुणे-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी पुणे से अपराह्न 03:50 बजे रवाना होगी। जबलपुर होते हुए 06:30 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। दो मिनट स्टॉपेज के बाद मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी। 02157 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-समस्तीपुर विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रात 08:35 बजे चलेगी। जबलपुर होते हुए अगले दिन शाम 07:00 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यहां तीन मिनट ठहराव के बाद समस्तीपुर के लिए रवाना होगी।
इनसेट…
मुंबई के लिए विशेष ट्रेन
प्रयागराज। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 11 से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार व शनिवार को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। समस्तीपुर से 13 से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को चलाई जाएगी। 01021 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-समस्तीपुर विशेष गाड़ी एलटीटी से शाम 04:40 बजे चलेगी। जबलपुर होते हुए शाम 05:35 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। पांच मिनट बाद समस्तीपुर के लिए प्रस्थान करेगी। 01022 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष गाड़ी समस्तीपुर से सुबह 09:50 बजे चलेगी। आरा, बक्सर व पं. दीनदयाल उपाध्याय होते हुए शाम 07:00 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद एलटीटी के लिए रवाना होगी।



